फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफको में नौकरी का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
इफको में कृषि स्नातक प्रशिक्षुओं व अकाउंट असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इफको या 'इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड' (IFFCO) विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक संस्था है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कृषि स्नातक प्रशिक्षु के लिए कृषि से स्नातक व अकाउंट असिस्टेंट के पदों के लिए वाणिज्य से स्नातक के बाद सीए/सीएमए निर्धारित की गई है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा कृषि प्रशिक्षु के लिए अधिकतम 28 वर्ष व अकाउंट असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा।

आवेदकों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा। इन पदों में कृषि प्रशिक्षु के लिए 28,000 रुपये व अकाउंट असिस्टेंट के लिए 14,500 से 28,000 रुपये वेतनमान प्रतिमाह निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.iffco.coop/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें