#2- असम में पुलिस विभाग में नौकरियां
असम में पुलिस विभाग में कई नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास छह सितंबर तक का मौका है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, एक्सटेंशन ऑफिसर और इकोनॉमिक इनवेस्टिगेटर तक विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी slprbassam.in पर जाकर 17 अगस्त से लेकर छह सितंबर के बीच इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें
#3. जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और फील्ड सहायक की नौकरियां
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण और सतत विकास संस्थान (GBPIHED) ने जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और फील्ड सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 17 अगस्त या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के लिए पांच रिक्तियां हैं और फील्ड असिस्टेंट के लिए एक वैकेंसी है।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें
4#. भारतीय डाक में नौकरियां
भारतीय डाक विभाग में 3000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन नौकरियों के लिए 12 अगस्त तक आवेदन करें। यहां 3262 पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें
#5. मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां
उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के ऑर्डिनरी ग्रेड मेडिकल ऑफिसर के 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरा करें।
इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें