#2. युवाओं के पास सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। 20 से लेकर 26 नवंबर तक हरियाणा के रोहतक स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रैली आयोजित हो रही है। रोहतक, सोनीपत, झज्जर व पानीपत जिले के उम्मीदवारों के लिए सेना में शामिल होने का यह एक अच्छा मौका है। दसवीं व बारहवीं पास उम्मीदवार सेना में शामिल होने के लिए तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
#3. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ में सीनियर रेजीडेंट (एनेस्थिसियोलॉजी) पदों पर रिक्तियां निकली हैं। यहां 15 पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए साक्षात्कार की तिथि 12 अक्तूबर है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 200 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ अपना आवेदन भेज सकते हैं।
#4. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां स्नातक और टेक्निकल (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 14 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये व आठ हजार रुपये का वजीफा मिलेगा। इन पदों पर चयन साक्षात्कार के जरिए होगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन head.hrd@dfrl.drdo.in पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है।