#2. उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। यहां असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर पद के लिए 23 रिक्तियां निकली हैं, जिनमें अभ्यर्थियों की उम्र 21 से लेकर 40 वर्ष के बीच मांगी गई है। इन नौकरियों में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगा। बता दें कि इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-7 के हिसाब से वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।
#3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बंपर भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख में अब सिर्फ एक ही दिन बचा है। यहां मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, डाटा ट्रेनर, डाटा ट्रांसलेटर, सीनियर कंसल्टेंट एनालिस्ट, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर और रिस्क स्पेशलिस्ट जैसे विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्तूबर है। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
#4. बिहार लोक सेवा आयोग ने सूबे के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 126 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष मांगी गई है। जबकि, अधिकतम उम सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवार को 57700 रुपये लेवल- 10 का वेतनमान मिलेगा। अभ्यर्थी www.bpsc.bih.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
#5. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन का आखिरी मौका 7 अक्तूबर है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें