फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: 746 पदों पर भर्ती का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग ने 56वीं, 57वीं, 58वीं और 59वीं सम्मिलित संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में प्रशासनिक सेवा के 100 पद, पुलिस सेवा के 121 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 11 पद, वित्त सेवा के 90 पद, जिला समादेष्टा के 4 पद, उत्पाद निरीक्षक के 12 पद, सहायक योजना पदाधिकारी / सहायक निदेशक के 71 पद, प्रोबेशन सेवा के 16 पद, ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 22 पद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 108 पद, बिहार शिक्षा सेवा के 82 पद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 3 पद, नियोजन पदाधिकारी के 9 पद, निबंधन सेवा के 19 पद, कारा सेवा के 17 पद, श्रम सेवा के 9 पद, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक के 17 पद, ईख पदाधिकारी के 2 पद, बाल संरक्षण इकाई में सहायक निदेशक के 5 पद, निर्वाचन सेवा के 22 पद, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी के 3 पद और सहायक निबंधक सहयोग समिति के 3 पद शामिल हैं।

37 वर्ष तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा पदानुसार 20 से 22 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु की गणना संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के क्रम के मुताबिक 1 अगस्त, 2010, 1 अगस्त, 2011, 1 अगस्त, 2012 और 1 अगस्त, 2013 से की जाएगी। आयु सीमा में आरक्षण की सुविधा केवल बिहार राज्य के आरक्षित वर्ग को ही दी जाएगी।

भारत के अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवारों को बिहार के अनारक्षित उम्मीदवारों की श्रेणी में ही रखा जाएगा। शैक्षिक तौर पर उम्मीदवार किसी भी विधा में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष हो।
विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन ओ. एम. आर. शीट पर मंगाए गए हैं। आवेदन पत्र सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 175 रुपये अदा करके बिहार राज्य के सभी जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघरों एवं अन्य डाकघरों से प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन पत्र की बिक्री 2 सितंबर, 2014 से 27 अक्टूबर, 2014 तक की जाएगी। आवेदन पत्र राज्य भर के कुल 52 डाकघरों पर उपलब्ध है। डाकघरों की सूची विज्ञप्ति में दी गई है।

साफ-साफ भरा हुआ आवेदन पत्र, आवेदन पत्र क्रय किए जाने वाले डाकघर पर 27 अक्टूबर तक जमा कराना होगा। आवेदन जमा कराने के लिए आवेदक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन जमा कराने के बाद आवेदक को एक प्राप्ती रसीद दी जाएगी जिसे उम्मीदवार आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संभाल कर रखें। इसके आधार पर उम्मीदवार आयोग से पत्राचार कर सकेंगे।

आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें