फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17532 पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Thu, 18 Aug 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जाॅब
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने 17532 पदों पर वैकेंसी निकाली है। ये सभी में पुलिस कांस्टेबल और जेल सिपाही के लिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स को इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 अगस्त, 2016 है। 17532 पदों में से 13190 पुरुष और 4342 महिला कैंडिडेट के लिए पोस्ट हैं। सभी पोस्ट के लिए 10000 रुपए सैलरी निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स को लोकेशन गुजरात ही दी जाएगी।
विज्ञापन


इन पोस्ट के लिए उम्मीदवार की क्वालिफिकेशन 12वीं पास होनी चाहिए। या फिर इसके समकक्ष डिग्री होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या इंस्टीट्यूट की डिग्री ही स्वीकार की जाएगी। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कम्प्यूटर जानकारी होना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

जाॅब
कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आयु गणना 30 जुलाई, 2016 के आधार पर की जाएगी। जनरल कैंडिडेट्स को इसके लिए 100 रुपए फीस देनी होगी। पोस्टल सर्विस चार्ज अलग से दिया जाएगा। SC/ST/BC कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं देना होगी। जो कैंडिडेट्स जो इन पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें https://ojas.gujarat.gov.in की वेबसाइट पर जाकर 30 अगस्‍त, 2016 तक अप्लाई करें।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें