बैंक ऑफ इंडिया ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट व अन्य पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट के लिए स्नातक, अटेंडेंट के पदों के लिए 10वीं पास व अन्य पदों के लिए 8वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है।
ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।