#2. नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NIIST) में 50 पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। यहां प्रोजेक्ट असोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 19 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
#3. उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लेखा लिपिक के पदों के लिए रिक्तियां निकली हैं। यहां 102 लेखा लिपिक पदों के लिए वैकेंसी हैं, जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 27,200 रुपये से लेकर 86100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी https://www.upenergy.in/ पर आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। बता दें कि इन नौकरियों के लिए 21 से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
#4. आंध्र प्रदेश स्थित जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (DMHO), कृष्णा ने स्टाफ नर्स से लेकर ओटी टेक्निशियन, सोशल वर्कर और दूसरे पदों के लिए कई रिक्तियां निकाली हैं। यहां इन विभिन्न पदों के लिए 170 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर रखी गई है। इन नौकरियों केे बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।