अगर आप भी इंडियन आर्मी में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना में में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता की जांच कर 15 जुलाई से 14 अगस्त 2022 की तय तिथि तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन करने लिए किसी भी कैटेगरी के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान नहींकरना है। गौरतलब है कि यह प्रक्रिया आर्मी डेंटल कॉर्प्स 2022 के तहत चलाई कराई जा रही है। इसके अंतर्गत शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी केलिए कैंडिडेट्स इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (Dental Council of India) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ बीडीएस/ एमडीएसपास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को 31 जुलाई 2022 तक डीसीआई द्वारा एक साल का रोटेटरी इंटर्नशिप पूरा किया होना चाहिए।
ये उम्मीदवार ही कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, एनईईटी (एमडीएस) -2022 में शामिल हुआ होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ नीट(एमडीएस)-2022 की मार्कशीट/स्कोर कार्ड की कॉपी जमा करनी जरूरी होगी।
कितना मिलेगा वेतन
सेना में आर्मी डेंटल कॉर्प्स 2022 अंतर्गत अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को वार्षिक रूप से 11 से अधिक का पैकेज मिलता है। इस लिहाज प्रतिमाह करीब 90 हजार से अधिक का वेतन दिया जाता है। इसके अलावा नियमानुसार लागू अन्य वेतन व भत्तों का लाभ भी मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।