फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान: 248 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान, हिमाचल प्रदेश के तहत बीआरसीसी यानी ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोआर्डिनेटर की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इस विज्ञप्ति के तहत राज्य के अलग अलग जिलों में पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित है।

राज्य में कुल विज्ञापित 248 पदों के तहत बिलासपुर में 10, चम्बा में 30, हमीरपुर में 12, किन्नौर में 6, कुल्लू में 12, कांगड़ा में 38, लाहोल और स्पीति में 8, मंडी में 40, शिमला में 40, सोलन में 14, सिरमौर में 26 और ऊना में 12 पद सुनिश्चित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन 31 अक्टूबर, 2014 तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

बीआरसीसी प्राइमरी जेबीटी के लिए आवेदक के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ बी. ए./बीएससी/बी. कॉम की डिग्री होना आवश्यक है।

बीआरसीसी अपर प्राइमरी टीजीटी के मामले में आवेदनकर्ता की योग्यता बी.ए./बीएससी/एम.ए./एमएससी/एम.कॉम की डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।

इसके अलावा संबंधित विषय में 10 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। इनके लिए आवेदक की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इन पदों पर नियुक्ति कुल 3 वर्षों के लिए की जाएगी, जिसमें कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर, 2014 है। आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता अपने संबंधित प्रमाण-पत्रों सहित 'ऑफिस ऑफ द स्टेट, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एसएसए/आरएएमएसए), डीपीईपी भवन, लालपानी, शिमला-1' के पते पर भेजें।

इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट recruitmentapplicationform.in/ssa-hp-b पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें