job shimla
- फोटो : अमर उजाला
इन पदों के लिए कैसे करें आवेदन
इन रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले भारतीय तट रक्षक दल की वेबसाइट पर जाना होगा। ये वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in है। यहां अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा जिसे ऑनलाइन भरना है। इन सरकारी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है और 22 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों के पास कॉल लेटर आएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल में होगी।
इन पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।