188 पदों पर अवसर
उत्तर-प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल लखनऊ कुल रिक्त 188 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें प्रबंधक, सहायक फील्ड ऑफिसर और सहायक शाखा आंकिक के पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है। इन पदों पर आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2016 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान है। निर्धारित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5,200 रुपये से 47,965 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
ऑनलाइन होंगे आवेदन
इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार दिये गये आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उस भरें। आवेदन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रतियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। फिर लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर, 2016 निर्धारित की गई है। विज्ञप्ति से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.upsevamandal.org पर लॉग इन करें।