राजस्थान पोस्टल सर्कल ने कुल 31 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है जिसमें पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और (मल्टी टास्कींग स्टाफ ) एमटीएस के पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पदों के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से उम्मीदवार हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण, स्पोर्ट्स क्वालीफिकेशन-पेरा 11 और टाइपिंग और कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25/27 वर्ष (पदानुसार) निर्धारित की गई है। निर्धारित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह और 2,400 रुपये (पदानुसार) ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
ऑफलाइन होंगे आवेदन
निर्धारित पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें और संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों को सलंग्न कर 'असिस्टेंट डायरेक्टर (स्टाफ), चीफ पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान सर्कल, राजस्थान सर्कल, सरदार पटेल मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर-302007' निर्धारित पतें पर भेजें। इन पदों पर उम्मीदवार 23 सितंबर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। विज्ञप्ति से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार www.indiapost.gov.in पर लॉग इन करें।