गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय (GMU), ओडिशा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मई से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन करना है। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या है जीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट
gmuniversity.ac.in
गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय में 58 शिक्षण पदों के लिए भर्ती निकली है। अभ्यर्थी तीन मई तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले सकते हैं। इन भर्तियों में से 21 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 19 पद सहायक प्रोफेसर और 18 पद प्रोफेसर के लिए हैं। अभ्यर्थी अपनी-अपनी योग्यता के हिसाब से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों के लिए 2500 रुपये फीस रखी गई है जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। इन भर्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
याद रहे कि अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए 29 मई तक हर हाल में आवेदन करना है, नहीं तो आपके हाथ से यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का मौका निकल जाएगा।