दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC) ने जूनियर इंजीनियर और सहायक पदों के लिए अंतिम स्कोरकार्ड और प्रतिक्रिया पत्रक जारी कर दिया है। स्कोरकार्ड को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com है। यह स्कोरकार्ड कनिष्ठ अभियंता विद्युत, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स, जूनियर इंजीनियर पर्यावरण, जूनियर इंजीनियर स्टोर, वास्तु सहायक, वास्तुकार प्रोग्रामर, कानूनी सहायक, सहायक मेंटेनर इलेक्ट्रीशियन, मेंटेनर फिटर, अनुबंध पर जूनियर इंजीनियर सिविल आदि पदों के लिए जारी किया गया है।
अभ्यर्थी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकोर्ड देख सकते हैं।
जानिए कैसे डाउनलोड करना है DMRC का स्कोरकार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-वेबसाइट पर लेटेस्ट सेक्शन में जाएं और करियर लिंक सर्च करें।
-अभ्यर्थी DMRC/HR/Rectt./I/2019 सर्च करें।
-यहां एप्लीकेंट लॉगइन पर जाएं और स्कोरकार्ड पर क्लि करें।
-लॉगइन करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा।
-आप यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं और सेव भी कर सकते हैं।
जिन भी अभ्यर्थियों ने इस साल 17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक हुए दिल्ली मेट्रो की परीक्षाएं दी हैं वो अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें