फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMCH Chandigarh Vacancy: चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट समेत 77 पदों पर वैकेंसी, वाक इन इंटरव्यू से होगा चयन

Fri, 22 May 2026 05:40 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

GMCH Chandigarh Recruitment 2026: चंडीगढ़ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने 2026 के लिए 77 पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें सीनियर रेजिडेंट, सीएमओ और अन्य पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GMCH Chandigarh Vacancy 2026: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), चंडीगढ़ में 2026 के लिए 77 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें सीनियर रेजिडेंट, सीएमओ और अन्य पद शामिल हैं। डीएनबी, एमएस/एमडी, एम.सी.एच. और डीएम डिग्री धारक उम्मीदवार इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 25 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

उम्मीदवार के पास संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री जैसे एमडी, एमएस, डीएनबी, एमसीएच या डीएम होना जरूरी है, जो एमसीआई से मान्यता प्राप्त और मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत हो। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही 3 साल की सीनियर रेजिडेंसी पूरी कर ली है, वे इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय संस्थानों में की गई सीनियर रेजिडेंसी की अवधि भी अधिकतम 3 साल की गणना में शामिल की जाएगी। जो उम्मीदवार पहले से सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें आवेदन उचित माध्यम से भेजना होगा और चयन के बाद 3 दिनों के भीतर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा करना जरूरी होगा। साथ ही, जो उम्मीदवार पहले इस संस्थान से किसी अनुशासनात्मक कारण से हटाए जा चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

सभी पदों के लिए 1-05-2026 तक अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन

कितना लगेगा शुल्क?

आवेदन शुल्क वॉक-इन-इंटरव्यू के समय मौके पर जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 शुल्क तय किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 250 शुल्क है। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों या विभागों के लिए आवेदन करता है, तो उसे शुल्क केवल एक बार ही देना होगा। ध्यान रहे कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कब होगा इंटरव्यू?

इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 25 मई 2026 (सोमवार) को दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू निदेशक प्रधानाचार्य के कार्यालय (कमरा नंबर 210), लेवल-2, ब्लॉक-डी में होगा। इसी दिन उम्मीदवारों के आवेदन सुबह 11:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये (लेवल-11 के पहले सेल का वेतन) दिया जाएगा, साथ ही केंद्रीय सरकारी सेवा नियम 2016 के अनुसार 20% एनपीए भी मिलेगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें