फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, एमबीबीएस और चिकित्सा में पीजी वालों के लिए मौका, कितना मिलेगा वेतन?

Wed, 14 Oct 2026 07:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वरिष्ठ रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और अन्य पदों पर 242 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026 है। एमबीबीएस या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर चिकित्सा की डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा, वेतन, आवेदन शुल्क और परीक्षा की तारीखों से जुड़ी जानकारी पढ़ें...
 
विज्ञापन
GMCH Chandigarh Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ने 14 अक्तूबर को विभिन्न पदों पर कुल 242 रिक्तियों के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। इनमें वरिष्ठ रेजिडेंट, कनिष्ठ रेजिडेंट, रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट और अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 अक्तूबर 2026, शाम 4 बजे तक है।

विज्ञापन
Trending Videos

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है?

विवरण
जानकारी
संस्थान
सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंडीगढ़
कुल पद
242
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन
अंतिम तारीख
28 अक्तूबर 2026, शाम 4 बजे
वरिष्ठ रेजिडेंट की लिखित परीक्षा
3 नवंबर 2026
अन्य संबंधित पदों की लिखित परीक्षा
4 नवंबर 2026
परिणाम की संभावित घोषित तारीख
10 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट
gmch.gov.in

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में चिकित्सा और गैर-चिकित्सा श्रेणियों के कुछ पद शामिल हैं। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
  • वरिष्ठ रेजिडेंट
  • रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट
  • रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट
  • आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी
  • प्रदर्शक (डेमॉनस्ट्रेटर)
  • चिकित्सा अधिकारी
  • महिला चिकित्सा अधिकारी
  • आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी
  • कनिष्ठ रेजिडेंट (एमबीबीएस और बीडीएस)

आवेदन के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए?

योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

वरिष्ठ रेजिडेंट और संबंधित विशेषज्ञ पदों के लिए:
  • संबंधित विषय में स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए।
  • मान्य डिग्रियों में एमडी, एमएस, डीएनबी, एमसीएच और डीएम शामिल हैं।
  • अभ्यर्थी का भारतीय चिकित्सा परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण होना चाहिए।
  • तीन साल का वरिष्ठ रेजिडेंट कार्यकाल पूरा कर चुके अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं।

प्रदर्शक, चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित पदों के लिए:
  • एमबीबीएस की डिग्री आवश्यक है।
  • स्नातकोत्तर डिग्री वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • गैर-चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में एमएससी (मेडिकल) पर तभी विचार किया जाएगा, जब योग्य चिकित्सा उम्मीदवार उपलब्ध न हों।

कनिष्ठ रेजिडेंट के लिए:
  • एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए।
  • राज्य चिकित्सा परिषद या भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकरण जरूरी है।
  • जिन उम्मीदवारों की एक साल की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप 31 दिसंबर 2026 तक पूरी हो चुकी होगी या पूरी होने की संभावना है, वे पात्र हैं।
  • पहले ही एक साल की कनिष्ठ रेजिडेंसी पूरी कर चुके उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा कितनी निर्धारित की गई है?

आयु की गणना 28 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
 
पद
अधिकतम आयु
वरिष्ठ रेजिडेंट, रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट और आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी
45 वर्ष
प्रदर्शक, आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी
37 वर्ष
कनिष्ठ रेजिडेंट
30 वर्ष

किस पद पर कितना वेतन मिलेगा?

पद निर्धारित शुरुआती मूल वेतन
वरिष्ठ रेजिडेंट और संबंधित विशेषज्ञ पद 67,700 रुपये
प्रदर्शक 53,100 रुपये
आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और महिला चिकित्सा अधिकारी 56,100 रुपये
कनिष्ठ रेजिडेंट 56,100 रुपये

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन और नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाएंगे। वरिष्ठ रेजिडेंट और संबंधित विशेषज्ञ पदों के लिए मूल वेतन के साथ 20 प्रतिशत गैर-अभ्यास भत्ता (एनपीए) भी नियमानुसार दिया जाएगा। अन्य पदों पर लागू नियमों के अनुसार अतिरिक्त भत्ते मिलेंगे।

लिखित परीक्षा और चयन की प्रक्रिया क्या होगी?

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेजों की जांच और मेरिट सूची शामिल हैं। लिखित परीक्षा चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा। परीक्षा की तारीखें इस प्रकार हैं:
  • 3 नवंबर 2026: वरिष्ठ रेजिडेंट, आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी, रेजिडेंट एनेस्थेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट और स्नातकोत्तर योग्यता वाले प्रदर्शक पदों की लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
  • 4 नवंबर 2026: एमबीबीएस योग्यता वाले प्रदर्शक, चिकित्सा अधिकारी, महिला चिकित्सा अधिकारी, आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी और एमबीबीएस एवं बीडीएस कनिष्ठ रेजिडेंट पदों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सटीक समय प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।
  • 10 नवंबर 2026: परिणाम घोषित करने की तारीख।
  • साक्षात्कार: तारीख बाद में बताई जाएगी।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर तय किया गया है। लागू बैंक शुल्क अलग से देना पड़ सकता है। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और इसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों या विभागों के लिए आवेदन करता है, तो उसे शुल्क केवल एक बार जमा करना होगा। आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
 
श्रेणी आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति के उम्मीदवार 250 रुपये
अन्य सभी श्रेणियां 500 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार शुल्क से छूट
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, चंडीगढ़ से प्रायोजित उम्मीदवार शुल्क से छूट
 
विज्ञापन

जीएमसीएच चंडीगढ़ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर ‘रिक्तियां’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • भर्ती का विस्तृत विज्ञापन खोलकर सभी निर्देश पढ़ें।
  • ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी प्रमाणपत्रों, दस्तावेजों और फोटो की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
  • फोटो जेपीईजी प्रारूप में होनी चाहिए और उसका आकार 15KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसकी प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
  • पंजीकरण संख्या या आवेदन पहचान संख्या को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें