GAIL Recruitment 2022: 16 मार्च तक कर लें आवेदन
गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। गेल इंडिया आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च को निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
GAIL Recruitment 2022: 48 पदों पर होगी भर्ती
गेल इंडिया की ओर से जारी की गई एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 48 है। इनमें भर्ती के माध्यम से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (उपकरण) के लिए 18 पद, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) के लिए 15 पद और एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए 15 पद निर्धारित किए गए हैं।
GAIL Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
गेल इंडिया भर्ती में उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 परीक्षा के अंकों, जीडी और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 1 मार्च, 2022 तक 26 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।