फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FSSAI Answer Key: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 05 Apr 2022 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे 7 अप्रैल, 2022 तक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद उत्तर कुंजी और प्रश्न-पत्र उपलब्ध नही होंगे।
विज्ञापन
FSSAI Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FSSAI Answer Key 2022: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। एफएसएसएआई ने उत्तर कुंजी के साथ परीक्षा के प्रश्न-पत्र भी जारी किए हैं। जो उम्मीदवार एफएसएसएआई द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in से प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

FSSAI Answer Key 2022: मार्च में हुई थी परीक्षा
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 28 मार्च से 31 मार्च, 2022 के बीच परीक्षा आयोजित की थी। एफएसएसएआई ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पेन-पेपर मोड में विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की थीं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली पाली सुबह नौ बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली।

FSSAI Answer Key 2022: इस तारीख तक उपलब्ध होगे उत्तर कुंजी और प्रश्न-पत्र
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे 7 अप्रैल, 2022 तक उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद उत्तर कुंजी और प्रश्न-पत्र उपलब्ध नही होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

FSSAI Answer Key 2022: उत्तर कुंजी से नाखुश उम्मीदवार दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
एफएसएसएआई द्वारा जारी उत्तर कुंजी में यदि किसी उम्मीदवार को काई आपत्ति हैं तो वे इसके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति की लिंक पर जाना होगा और अपनी आपत्तियों के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

FSSAI Answer Key 2022: ऐस डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
  • उम्मीदवार सबसे पहले एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जॉब्स के सेक्शन में उत्तर कुंजी/प्रश्न-पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • अब उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर अपने स्कोर की जांच कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें