राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUET Exam 2022) के आवेदन फार्म में होने वाली गलती की त्रुटि सुधार प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जरिए इस प्रक्रिया की तिथि तय की जा चुकी है। ऐसे में यदि फार्म भरते समय किसी उम्मीदवार के आवेदन फार्म में कोई गलती हो गई थी वो कैंडिडेट्स 25 मई से फार्म में सुधार कर सकते हैं। त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। इस बारे में अन्य जानकारी संशोधन प्रक्रिया से जुड़ा लिंक जारी किए जाने के बाद ही साझा की जा सकेंगी। इसलिए किसी भी तरह के नए अपडेट के लिए स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
क्या सभी अभ्यर्थियों को विदेशी भाषाओं में देना होगा एग्जाम
सीयूईटी के अंतर्गत ऐसे छात्र जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम के अंतगर्त फ़ॉरेन लैंग्वेज कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं केवल उन्हीं उम्मीदवारों को एन्ट्रेंस टेस्ट के दूसरे सेक्शन में फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, नेपाली, फारसी, रूसी, चीनी, जैसी कई अन्य विदेशी भाषाओं से जुड़े पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए एजेंसी के जरिए जारी की गई अधिसूचना को पात्रता प्रवेश परीक्षा से पहले अवश्य देख लेना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।