क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता ?
टीचिंग फैकल्टी (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर) पदों के लिए उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के नवीनतम नियमों के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। संबंधित विषय में मेडिकल डिग्री और आवश्यक शिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
मेडिकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है। सभी उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) या राज्य चिकित्सा परिषद में वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
| पद का नाम |
वेतन / पारिश्रमिक |
| प्रोफेसर |
1,23,100 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-13) + अन्य भत्ते |
| सह-प्राध्यापक (Associate Professor) |
78,800 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-12) + अन्य भत्ते |
| सहायक प्रोफेसर |
67,700 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-11) + अन्य भत्ते |
| वरिष्ठ निवासी (Senior Resident) |
67,700 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-11) + अन्य भत्ते |
| चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) |
56,100 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन (लेवल-10) + अन्य भत्ते |
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
ईएसआईसी भुवनेश्वर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), नियमित ईएसआई कर्मचारी, महिला उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान भुवनेश्वर में देय "ईएसआई फंड खाता संख्या-1" के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से किया जाएगा।
इन दस्तावोजों का होगी जरूरत
- 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
- एमबीबीएस की सभी मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र
- एमडी/एमएस/डीएनबी की मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी), ईडब्ल्यूएस या दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
- रिसर्च पेपर या प्रकाशन का प्रमाण (यदि हो)
- हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- वर्तमान या पूर्व संस्थान से एनओसी (यदि नौकरी कर रहे हों)
- बायोमेडिकल रिसर्च कोर्स का प्रमाण पत्र (यदि हो)
- मेडिकल एजुकेशन वर्कशॉप का प्रमाण पत्र (यदि हो)
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
ESIC भुवनेश्वर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार (Interview) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए एक चयन बोर्ड उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
भर्ती का रिजल्ट केवल ESIC की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।