फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में स्पेशलिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती, फटाफट कर दें अप्लाई

Sun, 21 Jan 2024 11:57 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में फैकल्टी, स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट्स सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
ESIC Recruitment 2024
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ईएसआईसी ने फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट्स और ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीवदारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत करीब डेढ़ सौ पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

29 जनवरी से होगा इंटरव्यू

यह भर्ती अभियान संगठन में 146 पदों को भरेगा। साक्षात्कार 29 जनवरी, 30, 31 जनवरी, 1, 2, 3, 5, 6, 7 और 8 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक है।

आवेदन से पहले पढ़े अधिसूचना

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में पढ़ सकते हैं। इच्छुक उम्मीवदारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

साक्षात्कार स्थल

साक्षात्कार स्थल अकादमिक ब्लॉक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, सनथनगर, हैदराबाद है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन चयन बोर्ड के समक्ष साक्षात्कार में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद शामिल होना होगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों, ई-सर्विसमैन और पीएच उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें