फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESIC Kerala Recruitment 2022: ईएसआईसी में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 17 Jan 2022 07:50 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए 130 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचें पढ़ें भर्ती विवरण। 
विज्ञापन
ESIC Kerala Recruitment 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 130 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को वेबसाइट में जाकर पढ़ सकते हैं। 

ESIC Kerala Recruitment 2022 की ये महत्वपूर्ण तिथियां 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 15 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 फरवरी, 2022

ESIC Kerala Recruitment 2022 के लिए पद विवरण

  • यूडीसी - 66 पद
  • स्टेनोग्राफर - 4 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 60 पद
  • कुल -  130 पद

ESIC Kerala Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता

  • यूडीसी - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर पर डेटाबेस के उपयोग के साथ कार्य करना आना चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। इस पद के लिए कौशल परीक्षण मानदंड के तहत डिक्टेशन के लिए 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट लिखना आना चाहिए,  ट्रांसक्रिप्शन (केवल कंप्यूटर पर) 50 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी के लिए और 65 शब्द प्रति मिनट हिंदी के लिए लिखना आना चाहिए।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष किसी अन्य बोर्ड से मैट्रिक पास की होनी चाहिए। 

ESIC Kerala Recruitment 2022 के लिए ये है इतना मिलेगा वेतन

  • सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार यूडीसी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर- 4 के तहत 25,500-81,100 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। 
  • सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर- 4 के तहत 25,500-81,100 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। 
  • सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-1 के तहत 18,000-56,900 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। 

ESIC Kerala Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा

  • यूडीसी - 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर- 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

ESIC Kerala Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in  पर जाएं। 
  • अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों के लिंक पर उम्मीदवार क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार पंजीकरण करते हुए आवेदन पत्र को भरें। 
  • उम्मीदवार निर्धारित दस्तावेजों को अपलोड करते हुए अपने फॉर्म को जमा करें। 
  • आवेदन पत्र जमा होने के बाद वह स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें