कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों की एक क्षेत्र-वार मेरिट सूची तैयार की गई है। वे सभी उम्मीदवार जो ईपीएफओ सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, ईपीएफओ एसएसए फेज-1 परीक्षा के परिणाम को ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि EPFO SSA फेज-1 परीक्षा में कुल 22,229 उम्मीदवार सफल हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों को अब ईपीएफओ मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। ईपीएफओ फेज-2 मुख्य परीक्षा 14 नवंबर 2019 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ईपीएफओ एसएसए परिणाम 2019 कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर दिए गए मिसलेनियस टैब पर जाएं। भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट फेज- II वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी, उसमें रोल नंबर चेक करें।
चरण 5 : ईपीएफओ एसएसए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंट आउट आगे की परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : इस राज्य की पुलिस को जरूरत है ड्राइवर की, जल्द करें आवेदन