फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC ACF: प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 20 Oct 2019 10:14 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 3 नवंबर, 2019 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पहले 6 अक्टूबर को निर्धारित थी लेकिन 5 अक्टूबर को पंचायत चुनाव कार्यक्रम के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन


एसीएफ प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 अक्तूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने ईमेल और पासवर्ड, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी-

  • प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव्स प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी। 
  • प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होंगे। 
  • प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा में 5 पेपर होंगे और कुल 700 अंक होंगे।
  • साक्षात्कार 75 अंकों का होगा।

ये भी पढ़ें- अब अभिभावक नहीं 'तमन्ना' तय करेगा छात्रों का करियर, ये है केंद्र की तैयारी

विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें