कितने चरण में होगी चयन प्रक्रिया
ईएमआरएस भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को टियर-1 और टियर-2 लिखित परीक्षा देनी होगी। इन परीक्षाओं के जरिए उम्मीदवारों की योग्यता और विषय ज्ञान का आकलन किया जाएगा।
लिखित परीक्षा के बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में जाएं।
- EMRS ESSE 2025 Tier-2 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉग इन करने के बाद रिजल्ट की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।