ऐसे होगा चयन
- आवेदन की जांच: आवेदन पत्र और शैक्षणिक और अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी।
- लिखित परीक्षा: योग्य उम्मीदवारों को अंग्रेजी लेखन, संबंधित विषय और सामान्य ज्ञान पर आधारित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और पाठ्यक्रम की जानकारी ईमेल से दी जाएगी। परीक्षा के लिए यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा।
- साक्षात्कार: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। योग्यता और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन होगा। साक्षात्कार के लिए भी टीए/डीए नहीं मिलेगा।
कहां भेजें फॉर्म?
आवेदन पत्र डाक या कूरियर से सीईओ, पीएमबीआई, बी-500, टावर बी, 5वीं मंजिल, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029 के पते पर भेजें। आवेदन 24 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक पीएमबीआई कार्यालय पहुंच जाना चाहिए।