फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमआरएस जेएसए: कनिष्ठ सचिवालय सहायक परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, फटाफट इस लिंक से करे डाउनलोड

Sun, 06 Sep 2026 03:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्टाफ चयन परीक्षा 2025 के तहत जूनियर सचिवालय सहायक पद के दूसरे चरण का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) स्टाफ चयन परीक्षा 2025 के तहत कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) के दूसरे चरण का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाना होगा। यहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

7,267 रिक्तियों पर चल रही भर्ती

NESTS ने बताया है कि बाकी पदों के लिए EMRS टियर-2 परीक्षा के परिणाम तैयार किए जा रहे हैं और इन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। ऐसे में अन्य पदों के लिए टियर-2 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को संबंधित परिणाम घोषित होने का इंतजार करना होगा।

EMRS की यह भर्ती प्रक्रिया कुल 7,267 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, महिला स्टाफ नर्स, लेखाकार समेत शिक्षण, प्रशासनिक और अन्य सहायक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

देखें रिक्तियों का विवरण

पद का नाम रिक्तियों की संख्या
प्रधानाचार्य (Principal) 225
पीजीटी (PGTs) 1460
टीजीटी (TGTs) 3962
लेखाकार (Accountant) 61
जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) 228
हॉस्टल वार्डन (Hostel Warden) 635
महिला स्टाफ नर्स (Female Staff Nurse) 550
लैब अटेंडेंट (Lab Attendant) 146
कुल 7267

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने चरण में होगी चयन प्रक्रिया

ईएमआरएस भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को टियर-1 और टियर-2 लिखित परीक्षा देनी होगी। इन परीक्षाओं के जरिए उम्मीदवारों की योग्यता और विषय ज्ञान का आकलन किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया होगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में जाएं।
  • EMRS ESSE 2025 Tier-2 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद रिजल्ट की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें