फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EMRS Admit Card: ईएमआरएस के 7,267 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड; परीक्षा 13 दिसंबर से

Fri, 12 Dec 2025 10:32 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

EMRS Admit Card 2025 OUT: ईएसएसई के 7,267 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 दिसंबर से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EMRS Admit Card 2025: एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) ने ईएसएसई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी जरूरी विवरण कार्ड पर उपलब्ध हैं। यह परीक्षा 7,267 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए ऑफलाइन मोड में OMR शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

Tier-1 परीक्षा तीन चरणों में 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी परीक्षा से 15 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

EMRS Exam Schedule 2025: पूरा परीक्षा शेड्यूल

तिथि पद का नाम परीक्षा समय अवधि
13.12.2025 प्रधानाचार्य (Principal) 14:30 - 16:30 बजे 2 घंटे
13.12.2025 लेखाकार (Accountant) 14:30 - 16:30 बजे 2 घंटे
14.12.2025 पीजीटी (PGT) 09:00 - 11:30 बजे 2 घंटे 30 मिनट
14.12.2025 टीजीटी व विविध शिक्षक (TGT) 14:30 - 17:00 बजे 2 घंटे 30 मिनट
21.12.2025 छात्रावास वार्डन (Hostel Warden) 09:00 - 11:00 बजे 2 घंटे
21.12.2025 महिला स्टाफ नर्स 09:00 - 11:00 बजे 2 घंटे
21.12.2025 कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) 14:30 - 16:30 बजे 2 घंटे
21.12.2025 प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) 14:30 - 16:30 बजे 2 घंटे
विज्ञापन

ईएमआरएस परीक्षा 2025 के लिए शहर की सूचना पर्ची 28 नवंबर को जारी कर दी गई थी। पर्ची में परीक्षा केंद्र का शहर और स्थान सहित सभी जरूरी विवरण शामिल हैं।

विज्ञापन

EMRS Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले NESTS की आधिकारिक वेबसाइट  nests.tribal.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “EMRS Admit Card 2025” या “ESSE 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • यहां अपना, पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी अपने पास इसे रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें