फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EdCIL Vacancy 2026: राजस्थान में निकली 57 पदों पर भर्ती, 55 की आयु वालों के लिए भी मौका, वेतन 1.20 लाख तक

Wed, 12 Aug 2026 02:38 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

EdCIL Recruitment 2026: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। EdCIL (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EdCIL Vacancy 2026: भारत सरकार के उपक्रम एडसीआईएल (EdCIL) इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के विद्यालय शिक्षा विभाग के तहत चल रही समग्र शिक्षा और स्टार्स परियोजना के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 57 पदों पर संविदा (Contract) के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

विज्ञापन


भर्ती के तहत मुख्य सलाहकार, सलाहकार, एसोसिएट कंसल्टेंट/डेटा एनालिस्ट, जिला सलाहकार (FLN) और समन्वयक जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राजस्थान में राज्य, जिला या निदेशालय स्तर पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर या अन्य निर्धारित पेशेवर योग्यता और आवश्यक कार्य अनुभव होना चाहिए। पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 42 से 55 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

देखें पदों की संख्या और आयु सीमा

पदनाम क्षेत्र/विषय पदों की संख्या अधिकतम आयु सीमा
मुख्य सलाहकार (Chief Consultant) योजना एवं बजट, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की निगरानी 2 55 वर्ष
सलाहकार (Consultant) समग्र शिक्षा नीति एवं NEP 2020, वित्त 2 50 वर्ष
सलाहकार (Consultant) ECCE एवं FLN, गुणवत्ता एवं शिक्षक प्रदर्शन 2 48 वर्ष
सलाहकार (Consultant) कानूनी, खरीद, समावेशी शिक्षा, ICT एवं डिजिटल पहल, व्यावसायिक शिक्षा, लिंग एवं समानता 6 45 वर्ष
एसोसिएट कंसल्टेंट/डेटा एनालिस्ट FLN (समग्र शिक्षा एवं STARS) 2 42 वर्ष
जिला सलाहकार (District Consultant) FLN (समग्र शिक्षा) 41 42 वर्ष
समन्वयक (Coordinator) निदेशालय स्तर (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) 2 42 वर्ष
कुल - 57  
 

योग्यता और अनुभव की शर्तें क्या?

पोस्ट कोड पद वेतन योग्यता अनुभव
101 मुख्य सलाहकार - योजना एवं बजट 1,75,000 संबंधित विषय में PG, 60% अंक 10 साल, 2 साल राज्य/राष्ट्रीय स्तर
102 मुख्य सलाहकार - शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण 1,75,000 किसी विषय में PG/HR MBA/PG डिप्लोमा, 60% अंक परियोजना कार्यान्वयन में 10 साल
201 सलाहकार - नीति एवं NEP 2020 1,20,000 संबंधित विषय में PG/मैनेजमेंट डिप्लोमा, 60% अंक शिक्षा योजना/नीति में 8 साल
202 सलाहकार - वित्त 1,20,000 CA/ICWA/ABST/MBA Finance, 60% अंक वित्त प्रबंधन में 8 साल
301 सलाहकार - ECCE एवं FLN 1,00,000 सामाजिक विज्ञान/शिक्षा/समाज कार्य में PG, 60% अंक शिक्षा/FLN/शिक्षक प्रशिक्षण में 5 साल
302 सलाहकार - गुणवत्ता एवं शिक्षक प्रदर्शन 1,00,000 संबंधित विषय में PG/B.Tech/MBA, 60% अंक शिक्षक शिक्षा/प्रशिक्षण आदि में 5 साल
401 सलाहकार - कानूनी 80,000 LLB या LLM LLB के बाद 3 साल या LLM के बाद 2 साल
402 सलाहकार - खरीद 80,000 ABST/MBA/CA/ICWA आदि, 60% अंक खरीद/टेंडर/कॉन्ट्रैक्ट में 4 साल
403 सलाहकार - समावेशी शिक्षा 80,000 संबंधित विषय में PG/MBA/PG डिप्लोमा, 60% अंक विशेष शिक्षा में 4 साल
404 सलाहकार - ICT एवं डिजिटल पहल 80,000 CS/IT में PG/MCA/M.Tech, 60% अंक IT/डेटा में 4 साल
405 सलाहकार - व्यावसायिक शिक्षा 80,000 संबंधित विषय में PG/MBA/B.Tech/PG डिप्लोमा, 60% अंक शिक्षा/कौशल क्षेत्र में 4 साल
406 सलाहकार - लिंग एवं समानता 80,000 संबंधित विषय में PG/MBA, 60% अंक जेंडर/समानता क्षेत्र में 4 साल
501 एसोसिएट कंसल्टेंट/डेटा एनालिस्ट 70,000 MCA/BE/B.Tech/Statistics/Maths PG आदि डेटा विश्लेषण में 3 साल
601 जिला सलाहकार FLN 50,000 MBA/Statistics/शिक्षा/सामाजिक विज्ञान आदि में PG परियोजना प्रबंधन में 3 साल
701 समन्वयक - निदेशालय स्तर 70,000 संबंधित विषय में PG/B.Tech/MBA/PG डिप्लोमा स्कूल शिक्षा/प्रशासन में 3 साल

सभी पदों के लिए योग्यता और अनुभव की गणना 1 अप्रैल 2026 तक होगी। मान्यता प्राप्त संस्थान से योग्यता जरूरी है। अधिकांश पदों में MS Word, PowerPoint और Excel का ज्ञान जरूरी है। M.Phil./Ph.D. और संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए संसाधन पूल पोर्टल tsgrecruitment.edcil.co.in/ पर जाएं।
  • आवेदन से पहले edcilindia.co.in/TCareers पर जाकर पद, योग्यता और पात्रता की जानकारी पढ़ें।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, फोटो और रिज्यूमे पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें।
  • एक से अधिक पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
  • भविष्य के लिए विज्ञापन संख्या और आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें