ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2022 के पात्रता मापदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष 10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही एनसीवीटी/ एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। हालांकि, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, लाइनमैन, वायरमैन, कारपेंटर और पेंटर (जनरल) पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं कक्षा पास होना और एनसीवीटी /एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती की चयन प्रक्रिया
ईस्टर्न रेलवे की अपरेंटिस भर्ती 2022 के तहत एक इकाई के प्रशिक्षण स्लॉट के लिए उम्मीदवार का चयन अधिसूचना के खिलाफ आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई योग्यता के आधार पर होगा।