फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Special Vacancy: एसबीआई में निकली जूनियर एसोसिएट की 1538 वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जानें शुल्क

Fri, 07 Aug 2026 02:48 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk Special Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर विशेष भर्ती अभियान के तहत 1538 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की बैकलॉग सीटों को भरने के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SBI Clerk Special Vacancy - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk Special Vacancy: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) पदों पर विशेष भर्ती अभियान 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1538 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये रिक्तियां एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की लंबित (बैकलॉग) सीटों को भरने के लिए निकाली गई हैं।

विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पद पर की जाएगी। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देखें रिक्तियां

सर्कल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्थानीय भाषा रिक्तियां
अमरावती आंध्र प्रदेश तेलुगु/उर्दू 58
बेंगलुरु कर्नाटक कन्नड़ 120
भोपाल मध्य प्रदेश हिंदी 134
भोपाल छत्तीसगढ़ हिंदी 26
भुवनेश्वर ओडिशा ओड़िया 117
चंडीगढ़ चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) हिंदी/पंजाबी 22
चंडीगढ़ जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) उर्दू/हिंदी 42
चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश हिंदी 11
चंडीगढ़ पंजाब पंजाबी/हिंदी 18
चेन्नई तमिलनाडु तमिल 65
हैदराबाद तेलंगाना तेलुगु/उर्दू 32
जयपुर राजस्थान हिंदी 106
कोलकाता पश्चिम बंगाल बंगाली/नेपाली 55
लखनऊ उत्तर प्रदेश हिंदी/उर्दू 31
मुंबई मेट्रो महाराष्ट्र मराठी 165
नई दिल्ली दिल्ली हिंदी 17
गांधीनगर गुजरात गुजराती 289
गुवाहाटी असम असमिया / बंगाली / बोडो 39
गुवाहाटी त्रिपुरा बंगाली/कोकबोरोक 22
पटना बिहार हिंदी/उर्दू 12
पटना झारखंड हिंदी/संथाली 133
कुल - - 1538

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। डिग्री 31 दिसंबर 2026 तक प्राप्त हो जानी चाहिए। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक परीक्षा पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

देखें आधिकारिक अधिसूचना

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी, एसटी, PwBD, एक्स-सर्विसमैन (ExS) और डीएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं ओबीसी और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

SBI Clerk 2026: प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

विषय प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
गणित (संख्यात्मक क्षमता) 35 35 20 मिनट
रीजनिंग (तर्क क्षमता) 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 1 घंटा

SBI Clerk 2026: मुख्य परीक्षा का पैटर्न

विषय प्रश्न अंक समय
सामान्य/वित्तीय जागरूकता 50 50 35 मिनट
सामान्य अंग्रेजी 40 40 35 मिनट
गणित (मात्रात्मक अभिरुचि) 50 50 45 मिनट
रीजनिंग और कंप्यूटर योग्यता 50 60 45 मिनट
कुल 190 200 2 घंटे 40 मिनट
विज्ञापन

SBI Clerk Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं।
  • SBI Clerk Special Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें