पात्रता मानदंड
सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) न्यूनतम पात्रता होगी। डीयू की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, यूजीसी/सीएसआईआर नेट योग्यता अनिवार्य है।
चयनित प्रक्रिया
साक्षात्कार दौर के लिए उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए उनके अंकों पर विचार किया जाएगा। चयन साक्षात्कार दौर में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता मानदंड आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों के बाद सहायक प्रोफेसर की सीधी भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण का मूल्यांकन प्रस्तुति मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा तथा द्वितीय चरण का मूल्यांकन सहायक समितियों द्वारा किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी) के लिए कोई शुल्क नहीं है।
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर को एकेडमिक पे लेवल 10 (57,700 रुपये) के अनुसार प्रति माह सैलरी दी जाएगी।