दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
DU NCWEB Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन कॉलिजिएट वुमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 26 स्नातक व एक स्नातकोत्तर शिक्षण केंद्रों पर अतिथि संकाय के रूप में नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर उन शिक्षकों के लिए खास है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़कर शिक्षण कार्य में योगदान देना चाहते हैं।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 जून 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in या एनसीवेब की वेबसाइट www.ncweb.du.ac.in पर उपलब्ध हैं।
नोटिस में लिखा है, "नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB), दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 26 स्नातक (UG) और 01 स्नातकोत्तर (PG) शिक्षण केंद्रों पर अतिथि संकाय के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित आवेदन पत्र में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10.06.2025 (रात 11:59 बजे) या NCWEB/विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन बाद है।"