जुलाई और अगस्त 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षा तिथियां
डीएसएसएसबी द्वारा 07, 11 से 19, 21 से 31 जुलाई 2025 और 01 से 04 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न विभागों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
इस चरण में शामिल प्रमुख पदों में ईवीजीसी (पुरुष/महिला), पीजीटी अंग्रेजी, पीजीटी (राजनीति विज्ञान), पीजीटी (हिंदी), पीजीटी (गणित), पीजीटी (भौतिकी), पीजीटी (रसायन विज्ञान), पीजीटी (जीव विज्ञान), पीजीटी (भूगोल), पीजीटी (समाजशास्त्र), पीजीटी (इतिहास), पीजीटी चित्रकला, जन स्वास्थ्य नर्सिंग अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, कल्याण अधिकारी/परिवीक्षा अधिकारी/कारागार कल्याण अधिकारी, तथा सहायक अभियंता (सिविल) जैसे महत्वपूर्ण और विशेषज्ञता वाले पद शामिल हैं।
यहां देखें पूरा कार्यक्रम
कैसे डाउनलोड करें शेड्यूल?
- पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- "Notice of Exam" या "Tentative Calendar" सेक्शन खोलें
- यहां आपको नवीनतम परीक्षा कार्यक्रम की नोटिफिकेशन या PDF फाइल का लिंक मिलेगा
- लिंक पर क्लिक करने के बाद PDF दस्तावेज तुरंत खुल जाएगा या डाउनलोड हो जाएगा - जैसे "NOTIFICATION OF ONLINE EXAMINATION FOR THE VARIOUS POST CODES…"
- PDF में परीक्षा की तारीखें, पोस्ट कोड्स और विभागवार जानकारी स्पष्ट रूप से दी होगी।