फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC AE Admit Card: 14 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र, देखें ताजा नोटिस

Wed, 09 Jul 2025 05:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Assistant Engineer Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई को होनी निर्धारित है।
 
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC AE Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आयोग ने उक्त भर्ती का प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख घोषित की है।

विज्ञापन


नोटिस के अनुसार, सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 14 जुलाई से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटों bpsc.bihar.gov.in या onlinebpsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि, आयोग ने कहा है कि परीक्षा केंद्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 16 जुलाई से उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड पर यह जानकारी देख सकेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

17, 18 और 19 जुलाई को होगी परीक्षा

आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई को पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर जिलों में अवस्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी।



परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमित केवल सुबह 10 बजे तक ही रहेगी। इसलिए आयोग ने अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी सुबह 9 बजे तक केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें