फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने निकाली 911 पदों पर भर्ती, 24 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 20 Feb 2026 01:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने लीगल असिस्टेंट, एई, जेई और एएसओ के 911 पदों पर भर्ती निकाली है। लॉ ग्रेजुएट, ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग में डिग्री-डिप्लोमा वाले भर्ती में शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने लीगल असिस्टेंट, एई, जेई और एएसओ समेत विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती की घोषणा की है। कुल मिलाकर 911 रिक्तियां भरी जानी हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत लीगल असिस्टेंट, एई, जेई और एएसओ समेत कई पद भरे जा रहे हैं। लॉ ग्रेजुएट, ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग में डिग्री-डिप्लोमा वाले भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
 

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) समेत कई अन्य पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग विभागों में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह की रिक्तियां शामिल हैं। पदवार रिक्ति विवरण इस प्रकार है:
 
पद का नाम कुल रिक्तियां
लीगल असिस्टेंट  10
असिस्टेंट इंजीनियर 33
जूनियर इंजीनियर  281
ग्रेज-II/एएसओ 576
एएसओ 11
कुल रिक्तियां 911
 
 

कौन कर सकता है आवेदन?

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
 
  • लीगल असिस्टेंट पद के लिए लॉ में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • एई और जेई पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है।
  • एएसओ और अन्य पदों के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

कैलेंडर में नोट करें सभी जरूरी तिथियां

 
विवरण तिथि
आधिकारिक विज्ञापन जारी 20 मार्च 2026 (विज्ञापन संख्या 01/2026)
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026
परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी
 

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग हो सकती है। इसमें एक स्तरीय या द्विस्तरीय लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन शामिल रहेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस देखें...
 

कितना है आवेदन शुल्क?

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपये
  • एससी, एसटी, पीएच, महिला के लिए 0 रुपये
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • संबंधित विज्ञापन 01/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें