24 सितंबर तक करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली उच्च न्यायालय में ड्राइवर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से चालू है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन का लिंक DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर उपलब्ध है।
कुल कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती के जरिए कुल 334 पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं -
- कोर्ट अटेंडेंट : 295 पद
- कोर्ट अटेंडेंट (S) : 22 पद
- कोर्ट अटेंडेंट (L) : 1 पद
- रूम अटेंडेंट (H) : 13 पद
- सिक्योरिटी अटेंडेंट : 3 पद
शैक्षिक योग्यता व अनुभव
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आवेदक के पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इस भर्ती में उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो वर्तमान में भारतीय सशस्त्र बल (Indian Armed Forces) या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव भी आवश्यक है। सभी योग्यता मानदंडों की गणना 24 सितंबर 2025 की तिथि के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
आवेदन की प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ पर जाना होगा।
- नए उम्मीदवार “Click Here for New Registration” पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवार सीधे “Click to Sign In” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।
- पोस्ट कोड का चयन करके संबंधित पद पर आवेदन शुरू करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षिक योग्यता, अंक, ईमेल आईडी और अभिभावक का नाम सही तरीके से भरें।
- इसके बाद दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प खुलेगा, जहां फोटो, हस्ताक्षर, घोषणा पत्र और फिंगरप्रिंट जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट सही साइज में अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।