फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB: डीएसएसएसबी में 2100+ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, 1.5 लाख तक मिलेगा वेतन; तुरंत भर दें फॉर्म

Wed, 06 Aug 2025 08:05 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Vacancy 2025: डीएसएसएसबी में 2119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल यानी 07 अगस्त, 2025 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा 2025 में निकाली गई 2119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कल यानी 7 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), फील्ड क्लर्क, अकाउंट्स असिस्टेंट, केयरटेकर, और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।

 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: DSSSB द्वारा घोषित विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास या स्नातक (Graduation) रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित पद की विस्तृत शैक्षणिक आवश्यकताएं आधिकारिक विज्ञापन से जांच लें।

टाइपिंग स्किल: कुछ पदों पर चयन के लिए टाइपिंग टेस्ट (हिंदी/अंग्रेज़ी) अनिवार्य होगा। ऐसे पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित गति से टाइपिंग करने में दक्ष होना चाहिए।

आयु सीमा: अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PWD) और महिला उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

DSSSB द्वारा चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद जिन पदों के लिए आवश्यक है, उनके लिए टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट लिया जाएगा। अंत में पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, दिव्यांग (PWD) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें