फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2022: डीएसएसएसबी में 800 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Mon, 31 Jan 2022 08:44 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के विभिन्न विभागों में 800 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में 800 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। जूनियर इंजीनियर (सिविल) व अनुभाग अधिकारी (सिविल) के कुल 575 पदों पर, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) व अनुभाग अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) के तहत कुल 116 पदों पर भर्तियां निकली हैं। साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) में कुल 151 पदों पर, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) में कुल 10 पदों पर भर्तियां निकली हैं। 

विज्ञापन

यह सभी भर्तियां दिल्ली सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) , दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली अग्निशमन सेवा जैसे विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 9 फरवरी, 2022 तक का समय है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएसएसएसबी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर 9300 से 34,800 रुपये के साथ ग्रेड पे 4,600 रुपये ग्रुप बी के तहत प्रति महीना चयनित उम्मीदवारों को वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें 

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 10 जनवरी, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने की तिथि - 9 फरवरी, 2022 (रात 11.59 बजे)
  • विभिन्न पदों की परीक्षा की तिथि - 01 मार्च, 2022

DSSSB Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) व असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से डिग्री होनी चाहिए। 
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) व असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से डिग्री होनी चाहिए। 
विज्ञापन

DSSSB Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। 
  • अब असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर वेबसाइट में उपलब्ध अधिसूचना को पढ़ें। 
  • अधिसूचना पढ़ने के बाद सभी पात्रता मानदंड को समझ लें। 
  • अब वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण प्रणाली के लिए लिंक प्रदान किया गया है।
  • इस लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक अलग विंडो स्क्रीन पर खुल जाएगी। 
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी जानकारियों को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद सभी जानकारियों को जांचें। 
  • अब अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें