DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 1,752 पदों पर सहायक शिक्षकों और पीजीटी पदों पर रिक्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 जनवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2024 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती 2023 के तहत कुल 1,752 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिनमें से 1,455 रिक्तियां सहायक शिक्षक पद के लिए और 297 पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (PGT) पदों के लिए हैं।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
पीजीटी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु सीमा 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सहायक शिक्षक (नर्सरी) पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। नर्सरी में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या बीएड डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार सेकेंडरी लेवल तक हिंदी पढ़ा होना चाहिए। इसके साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
अपना आवेदन पत्र भरें।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अब आवेदन फॉर्म जमा करें।
भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।