फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSHM Pharmacist: फार्मेसी में डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए नौकरी; 32,600 होगी सैलरी, इस दिन से पहले भरें फॉर्म

Tue, 27 Jan 2026 04:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

DSHM Pharmacist Recruitment 2026: फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा वालों के लिए दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने र्मासिस्ट के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 32,600 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
फार्मासिस्ट पद पर भर्ती - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSHM Pharmacist Recruitment 2026: दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी निकाली है। इस भर्ती के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के अंतर्गत कुल 200 फार्मासिस्ट पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जिनके पास फार्मेसी से जुड़ी योग्यता है और जो हेल्थ सेक्टर में काम करना चाहते हैं। आधिकारिक नोटिस पीडीएफ नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन

नोट करें सभी जरूरी तिथियां

दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन द्वारा यह भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन मोड में की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया चालू है और इच्छुक उम्मीदवार 07 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 
इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी 24 जनवरी 2026
आवेदन शुरू 24 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026
आयु/योग्यता की कट-ऑफ तिथि 07 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा
परीक्षा/इंटरव्यू तिथि बाद में घोषित होगी
 

DSHM Vacancy Details: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत फार्मासिस्ट के कुल 200 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
 
श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य (UR) 38
ओबीसी (OBC) 69
अनुसूचित जाति (SC) 41
अनुसूचित जनजाति (ST) 32
ईडब्ल्यूएस (EWS) 20
कुल पद 200
 

DSHM Pharmacist Salary: वेतन और जॉब प्रोफाइल

चयनित उम्मीदवारों को 32,600 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा (Contractual) आधार पर होगी, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की नीति के अनुसार संचालित होगी। शुरुआती तीन महीने का मूल्यांकन काल रहेगा और प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है।

DSHM Pharmacist Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर इन फार्मेसी (B.Pharm) और फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण
या
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (फिजिक्स/केमिस्ट्री/बायोलॉजी) के साथ
  • डिप्लोमा इन फार्मेसी, जो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो तथा फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण

इसके अलावा, उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा और छूट

  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 07 फरवरी 2026 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • PM-ABHIM के तहत 31 मार्च 2026 तक सभी श्रेणियों के लिए अधिकतम 10 वर्ष की एकमुश्त आयु छूट दी गई है। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा/भर्ती का नाम फार्मासिस्ट भर्ती 2026
भर्ती संस्था दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM)
पद का नाम फार्मासिस्ट (PM-ABHIM)
कुल पद 200
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
नोटिफिकेशन जारी 24 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in


आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
 

चयन प्रक्रिया

डीएसएचएम फार्मासिस्ट भर्ती में चयन प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
 
  • ऑनलाइन पंजीकरण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • इंटरव्यू

केवल वही उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे, जिन्होंने समय पर ऑनलाइन आवेदन किया होगा।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
  • डीएसएचएम की आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाएं।
  • 'DSHM Pharmacist Recruitment 2026 Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
  • इंटरव्यू के समय मूल दस्तावेज और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें