कितने बजे होगा साक्षात्कार?
सभी वॉक-इन-इंटरव्यू निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।
| पद / विषय |
साक्षात्कार की तिथि |
| JRF (भौतिकी) |
1 सितंबर 2026 |
| RA (भौतिकी) |
2 सितंबर 2026 |
| JRF (इलेक्ट्रॉनिक्स) |
8 सितंबर 2026 |
| RA (इलेक्ट्रॉनिक्स) |
9 सितंबर 2026 |
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
डीआरडीओ एसएसपीएल में चयनित जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) उम्मीदवारों को 37,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी। वहीं, रिसर्च एसोसिएट (RA) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 67,000 रुपये प्रति माह वजीफा मिलेगा।
वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज
वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपनी शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र, शोध प्रकाशनों की प्रतियां (यदि उपलब्ध हों) तथा हाल ही की पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लानी होगी। इसके अलावा, सरकारी विभाग में कार्यरत उम्मीदवारों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा।
इंटरव्यू के लिए कैसे पहुंचें?
- डीआरडीओ एसएसपीएल की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र (Appendix-A) भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों और उनकी सत्यापित प्रतियों को तैयार रखें।
- आवेदन पत्र पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
- यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, प्रकाशन और NOC साथ रखें।
- निर्धारित तिथि और समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
- दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।