फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: हिमाचल में निकलीं सहायक स्टाफ नर्स की 312 नौकरियां; बीएससी नर्सिंग, जीएनएम पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Thu, 23 Jul 2026 04:52 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPRCA Staff Nurse Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीएससी नर्सिंग या जीएनएम योग्यता रखने वाली पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
HPRCA Staff Nurse Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPRCA Staff Nurse Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स (ASN) के 312 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन

 
वर्ग रिक्तियां
सामान्य (UR) 112
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 40
सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) 4
ओबीसी (UR) 50
ओबीसी (BPL) 12
ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) 2
एससी (UR) 62
एससी (BPL) 12
एससी (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) 2
एसटी (UR) 12
एसटी (BPL) 4
कुल 312

क्या है आवेदन के नियम?

इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी नर्सिंग में कम से कम 50% अंक या जीएनएम (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) में 50% अंक होना आवश्यक है। साथ ही, अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड निवासी होना और एचपीएनआरसी, शिमला में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। केवल निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाली महिला अभ्यर्थियों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या 120 अंकों की लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट (डेढ़ घंटा) होगी। आयोग आवश्यकता के अनुसार चयन का कोई अन्य उपयुक्त तरीका भी अपना सकता है। अंतिम चयन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क का प्रकार राशि
सभी उम्मीदवार परीक्षा शुल्क 100
सभी उम्मीदवार प्रोसेसिंग शुल्क 700
कुल आवेदन शुल्क परीक्षा + प्रोसेसिंग शुल्क 800
सभी उम्मीदवार आवेदन सुधार शुल्क (यदि लागू हो) 100
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या 120 अंकों की लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट (डेढ़ घंटा) होगी। आयोग आवश्यकता के अनुसार चयन का कोई अन्य उपयुक्त तरीका भी अपना सकता है। अंतिम चयन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित ₹800 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें