DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के गैस टरबाइन रिसर्च संगठन (GTRE) में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस अभियान के माध्यम से ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस आदि के रिक्त 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही हे। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in और apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
| क्र सं | पद श्रेणी | कुल पद |
| 1 | ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी | 75 |
| 2 | डिप्लोमा अपरेंटिस ट्रेनी | 20 |
| 3 | आईटीआई अपरेंटिस ट्रेनी | 25 |
| 4 | ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी (जनरल स्ट्रीम) | 30 |