DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डीआरडीओ, डीएसटी और एडीए में 630 वैज्ञानिक बी/ इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2022 है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्केल 88,000/- प्रति माह होगा। पदानुसार, वेतन और अन्य सुविधाओं की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करना चाहिए।