फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO Recruitment 2021: डीआरडीओ में अपरेंटिस के पदों पर निकली है भर्ती, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया

Tue, 30 Nov 2021 09:23 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO Recruitment 2021: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2021 तक चलेगी। उम्मीदवारों को इसके बाद आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
DRDO Recruitment 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब तक चलेगी आवेदन की प्रक्रिया?
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2021 तक चलेगी। उम्मीदवारों को इसके बाद आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है।  इसलिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।

क्या होगी पदों की संख्या और जरूरी शैक्षणिक योग्यता?
डीआरडीओ द्वारा जारी की गई अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के जरिए कुल 61 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती को टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी के तहत जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की मार्कशीट के साथ आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन क्वालीफाइंग परीक्षा में के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाएं।
2. सभी जरूरी दस्तावेजों और सर्टिफिकेट को अपलोड करें।
3. अपने सभी जरूरी दस्तावेजों , दसवीं की मार्कशीट, आईटीआई का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो तब) आदि को एक पीडीएफ के रूप में admintbrI@tbrl.drdo.in पर ईमेल के माध्यम से भेज दें।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 तक ही है। इसके बाद किए गए आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें