फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ भर्ती 2026: 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए वैकेंसी, नहीं होगी लिखित परीक्षा; कैसे होगा चयन? जानें

Thu, 03 Sep 2026 12:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

डीआरडीओ ने आईटीआई पास युवाओं के लिए भर्ती का मौका दिया है। इस भर्ती के लिए 8 और 9 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
डीआरडीओ में भर्ती - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने चेन्नई के अवादी स्थित लड़ाकू वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (CVRDE) में आईटीआई प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 8 और 9 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

देखें श्रेणीवार रिक्तियां?

वर्ग रिक्तियां
अनारक्षित (UR) 40
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 25
अनुसूचित जाति (SC) 13
अनुसूचित जनजाति (ST) 6
ईडब्ल्यूएस (EWS) 9
कुल 93
विज्ञापन

 

कौन हैं आवेदन के पात्र?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। आईटीआई 2023, 2024, 2025 या 2026 में पास किया होना जरूरी है। 2023 से पहले पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। केवल नियमित उम्मीदवार के रूप में ITI पास करने वाले ही पात्र होंगे।

उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष, ओबीसी के लिए 30 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 32 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष है। आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

कितनी मिलेगा स्टाइपेंड?

ट्रेड मासिक
COPA, पेंटर, वेल्डर, कंप्यूटर नेटवर्किंग तकनीशियन, कंप्यूटर एवं पेरिफेरल हार्डवेयर रिपेयर एंड मेंटेनेंस मैकेनिक, CAD-CAM ऑपरेटर-कम-प्रोग्रामर, फूड प्रोडक्शन 10,560
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक (मोटर वाहन), मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, शीट मेटल वर्कर, फोटोग्राफर, बुक बाइंडर 11,040

वॉक-इन इंटरव्यू के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?

उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू के समय मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां भी साथ लानी होंगी।
 

वॉक-इन इंटरव्यू कब और कहां होगा?

वॉक-इन इंटरव्यू 8 और 9 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सीवीआरडीई, अवदी, चेन्नई-600054 स्थित केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें