फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल इंटर्नशिप: फोरमैन, क्लर्क समेत 73 पदों पर मौका; कितना मिलेगा स्टाइपेंड? छह सितंबर से पहले करें आवेदन

Thu, 03 Sep 2026 10:49 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एनसीएल ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तीसरे चरण के तहत 73 पदों पर इंटर्नशिप का मौका दिया है। इन पदों के लिए डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NCL - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCL Internship 2026: भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तीसरे चरण के तहत 73 इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों में फोरमैन, लैब टेक्नीशियन, क्लर्क, फार्मासिस्ट और ओवरसियर जैसे काम शामिल हैं। यह इंटर्नशिप NCL या Coal India में स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं देती।

विज्ञापन

 
विवरण जानकारी
भर्ती प्राधिकरण नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL)
योजना प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), तीसरा चरण
वित्तीय वर्ष 2026-27
पद इंटर्न
कुल रिक्तियां 73
वजीफा 9,000 प्रति माह
इंटर्नशिप अवधि 9 महीने
आवेदन का तरीका केवल ऑनलाइन, PMIS पोर्टल के माध्यम से
आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026
नौकरी का स्थान NCL प्रतिष्ठान, सिंगरौली जिला, मध्य प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट  nclcil.in

क्या है आवेदन की शर्तें?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। यह योग्यता 1 अप्रैल 2026 तक पूरी होनी जरूरी है।

एनसीएल इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

कैसे होगा चयन?

  • उम्मीदवारों की डिग्री या डिप्लोमा में मिले कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। हर विषय के लिए अलग मेरिट लिस्ट होगी।
  • अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो जिसकी उम्र अधिक होगी, उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अगर इसके बाद भी बराबरी रहती है, तो अंग्रेजी वर्णमाला में पहले आने वाले नाम वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए PMIS पोर्टल और NCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

रिक्तियों का विवरण


पद न्यूनतम योग्यता पदों की संख्या
फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा 17
फोरमैन (मैकेनिकल) मैकेनिकल में डिप्लोमा 16
लैब टेक्नीशियन केमिस्ट्री में बीएससी 13
क्लर्क बीकॉम 9
फार्मासिस्ट फार्मेसी में डिप्लोमा 9
ओवरसियर सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 9
कुल - 73
विज्ञापन

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित इंटर्न को हर महीने 9,000 वजीफा मिलेगा। यह राशि सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस राशि में सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई कटौती नहीं होगी। इंटर्नशिप की अवधि नियुक्ति की तारीख से 9 महीने होगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले PMIS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरी जानकारी और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें