फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DPS DAE Recruitment 2022: खरीद-भंडार निदेशक और परमाणु ऊर्जा विभाग में कई पदों पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

Thu, 17 Nov 2022 04:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

DPS DAE Recruitment 2022: खरीद और भंडार निदेशक और परमाणु ऊर्जा विभाग (DPS DAE ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dpsdae.gov.in पर डीपीएस डीएई भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DPS DAE Recruitment 2022: खरीद और भंडार निदेशक और परमाणु ऊर्जा विभाग (DPS DAE ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dpsdae.gov.in पर डीपीएस डीएई भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 70 जूनियर खरीद सहायक / जूनियर स्टोरकीपर- ग्रुप 'सी' पद  DPS, मुंबई और भारत भर की अन्य क्षेत्रीय इकाइयों में नियुक्ति के लिए डीपीएस डीएई भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2022 है। डीपीएस डीएई भर्ती 2022 विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना और पंजीकरण तिथियां जारी की गई हैं। जिसमें सभी भर्ती विवरण शामिल हैं, जैसे कि ऑनलाइन तिथियां, रिक्तियां, पात्रता मानदंड और आवेदन शुल्क। उम्मीदवार डीपीएस डीएई भर्ती 2022 की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

DPS DAE Recruitment 2022: श्रेणी वार पद विवरण और फीस

कनिष्ठ क्रय सहायक/स्टोर कीपर के अनारक्षित पदों के लिए 13 एससी के 23 ओबीसी के 12 ईडब्ल्यूएस के 22 पदों को मिलाकर कुल 70 पदों पर भर्ती की जाएगी।  अनारक्षित, ओबीसी , ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला, ईएसएम को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

DPS DAE Recruitment 2022: डीपीएस डीएई भर्ती के लिए आवेदन

उम्मीदवारों को डीपीएस डीएई ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा। 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट @dpsdae.gov.in पर जाएं।
  • डीपीएस डीएई अधिसूचना 2022 से पात्रता की जांच करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • दस्तावेज आकार मानदंड के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर प्रिंट करें।
विज्ञापन

कनिष्ठ क्रय सहायक/स्टोर कीपर के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल तक रहेगी।  

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया 

  • टीयर- I लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) - क्वालिफाइंग
  • टियर- II लिखित परीक्षा (सब्जेक्टिव टाइप)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें